Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

घर घर जाकर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति करें जागरुक

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एएनएम एवं आशाओं को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, तथा भरमण के दौरान अपने साथ जिंक टेबलेट्स, ओआरएस के पैकेट्स तथा पेयजल को शुद्व करने के लिए क्लोरीन की गोलियां भी साथ में रखें और आवश्यकता के अनुसार उनका वितरण भी कराएं।

उन्होंने कहा कि संचारी रोगों का मुख्य कारण गंदगी एवं जल भराव होता है, जिसके कारण मच्छर पैदा होते हैं, जो इन बीमारियों को मुख्य कारक हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये की संचारी रोग एवं वैक्टर जनित रोग के बचाव व सावधानी के बारे में अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें, ताकि लोग जागरूक एवं सचेत रह कर स्वयं बचाव एवं सुरक्षा के उपाय करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img