Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

पशुशाला में बंधी गाय को गुलदार ने बनाया निवाला

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में गुलदार द्वारा एक गाय को निवाला बनाए जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है ग्रामीणों का आरोप है कि गुलदार के लगातार हो रहे हमले की शिकायत वन विभाग से किए जाने के बाद भी वन विभाग अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है।

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा साहूवाला निवासी कुंदन सिंह की गांव के समीप में ही कृषि की भूमि है जहां पर कुंदन सिंह ने पशुओं के लिए पशुशाला बना रखी है शुक्रवार की रात्रि कुंदन सिंह अपने सभी पशुओं को पशुशाला में बांधकर अपने घर आगए सवेरे जब कुंदन सिंह ने जाकर पशुशाला में देखा तो एक गाय पशुशाला से नदारद थी आसपास खोजबीन करने पर पता चला कि गाय द्वारा गुलदार को अपना निवाला बना लिया गया है आसपास के किसानों द्वारा गुलदार को गाय को खाते हुए देखा गया था जिसके चलते हुए भयभीत किसान गुलदार को भगा नहीं सके सवेरे ही कुंदन सिंह के पहुंचने पर किसानों ने एकजुटता के साथ गुलदार को मौके से भगाया किसान कुंदन सिंह ने बताया कि इससे पहले भी गुलदार दो अन्य गाय को अपना निवाला बना चुका है जिसकी लगातार वन विभाग से शिकायत की जा रही थी परंतु वन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी यदि वन विभाग समय रहते सतर्कता बरत था तो शायद गुलदार एक और घटना को अंजाम न दे पाता।

वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया है साथ ही गाय स्वामी को विभागीय मुआवजा दिलाने के लिए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img