Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

अभिनेत्री जैकलीन को कोर्ट से मिली अंतरिम राहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज का नाम बुरी तरह फंसा हुआ है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। वहीं, अब जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं।

पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन से एक लंबी पूछताछ की थी। यह पूछताछ लगभग 15 घंटे तक चली थी, जिसमें जैकलीन को कई गंभीर सवालों का सामना करना पड़ा था। इन सबके बीच ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है। कई गवाहों और सबूत को आधार बनाया गया है।

जैकलीन फर्नांडीज ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ठग सुकेश से कई महंगे तोहफे लिए थे। जैकलीन के अलावा, इस मामले में और भी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं, जिसमें नोहा फतेही औ निक्की तंबोली शामिल हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों से भी पूछताछ हुई है। बता दें कि 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img