जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क बूस्टर डोज शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर चेयरमैन राजू गुप्ता और भाजपा मंडलाध्यक्ष राघव शरण गोयल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इस मौके पर चेयरमैन राजू गुप्ता ने कहा कि सरकार की नि:शुल्क वैक्सीन का देश की जनता को लाभ मिला है और हम कोरोना जैसी महामारी से उबर पाए है। यह सब पीएम नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच का परिणाम है। कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी डा.आशीष आर्य ने बताया कि 29 व 30 सितंबर को नि:शुल्क बूस्टर डोज मैगा कैंप को लगाया जा रहा है। गुरुवार को ब्लाक धामपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कुल 19 शिविर लगाए गए है।

