Home Uttar Pradesh News तीन दिन हुई बारिश से बीमार हुआ नगर पंचायत पचपेड़वा

तीन दिन हुई बारिश से बीमार हुआ नगर पंचायत पचपेड़वा

0
तीन दिन हुई बारिश से बीमार हुआ नगर पंचायत पचपेड़वा

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: पचपेड़वा बाजार में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से नगर की नालियां भर गई है,पानी ना निकलने के कारण सड़को पर पानी लबालब भर गया है,नगर पंचायत पचपेड़वा का कार्यालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सब जगह पानी ही पानी भरा है, बरसात से पूर्व नाली की सफाई ना होने के कारण हल्की बारिश से भी नालियां भर जाती है जिससे आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

36

चेयरमैन से लेकर सभासद तक चुनाव में बड़ी बड़ी दंभ भरने वाले नगर की समस्या पर चुप्पी साधे रहते है, उन सभासदों से कोई मतलब नहीं रहता, कमीशन के लोभ मोह में मौन धारण कर लेते है,अगर कोई नागरिक चेयर मैन या सभासद से शिकायत करते है तो बी जे पी की सरकार है बजट नहीं मिलना का रोना रोते है, जनता को इसी तरह बेवकूफ बनाया जाता है, क्या इस पर सत्ता पक्ष के नेताओ की जिम्मेदारी नहीं है,जो मंत्री या विधायक को देखते ही चिपक जाते है,और बड़ी,बड़ी बातें करने वाले,दुनिया के लोगो का काम कराने का जिम्मा लेने वाले,नगर की समस्या नहीं दिखती है।