Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

मकान गिरवी रखकर भरा बिजली बिल, विभाग ने थमा दी फर्जी रसीद

  • बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, गौतमबुद्धनगर के दादरी इलाके के एक उपभोक्ता ने बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए अपना मकान गिरवी रख दिया। बिजली विभाग के द्वारा लगाए कैंप में बिल का भुगतान भी कर दिया गया, लेकिन जमा की गई धनराशि के बदले विभाग द्वारा दी गई रसीद फर्जी निकली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बिजली विभाग की टीम पीड़ित उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काटने पहुंच गई।

उपभोक्ता ने टीम को जमा किए गए बिल की रसीद दिखाई तो वह फर्जी बताई गई। दादरी के रहने वाले आरिफ पर बिजली विभाग के दो बिल एक 58 हजार रुपये व दूसरा एक लाख रुपये का बकाया था। लगातार दबाव बनने के बाद आरिफ ने अपना घर दो लाख 50 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। इसके बाद इस पैसे से बिजली विभाग का बकाया बिल कैंप मे जमा करा दिया। बिजली विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में 58 हजार रुपये के बिल को 45 हजार रुपये में जमा करने पर सेटलमेंट हो गया।

इसके बाद आरिफ ने मौके पर ही बिजली विभाग के कर्मचारियों को 50 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। उस समय आरिफ को बताया गया कि अभी प्रिंटर खराब है रसीद बाद में देगें। इसके बाद बाद में रसीद मिली तो वह फर्जी निकली। पीड़ित परिवार का आरोप है, जो रसीद उन्हें दी गई वह फर्जी है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब बिल जमा करने के बाद भी उन्हें बिल भुगतान के लिए नोटिस भेजे गए।

इसके बाद विभाग की टीम उपभोक्ता का कनेक्शन काटने जा पहुंची, जब उपभोक्ता ने विभाग द्वारा दी गई रसीद को टीम को दिखाया तो टीम ने उसे फर्जी बता दिया। इसके बाद उपभोक्ता की तरफ से विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ थाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img