Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

ई-वाहन और जलवायु परिवर्तन

Samvad 51


AMIT KOHALIजलवायु परिवर्तन की भयावह स्थिति को टालने के लिए बिजली के वाहनों को यातायात के एक वैकल्पिक साधन के रूप में देखा जा रहा है। ‘वर्ल्ड बिजनस काउन्सिल फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट’ के एक अध्ययन के मुताबिक 2050 तक दुनिया में कारों की संख्या 200 करोड़ होने का अनुमान है। दुनिया की कुल ऊर्जा का 10 फीसदी कारें इस्तेमाल करती हैं और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी उनका हिस्सा 10 फीसदी है। जाहिर है, कारों की तादाद बढ़ने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ेगी और उसी अनुपात में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन, वायु-प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की रफ़्तार भी तेज होगी। कारों को बनाने की प्रक्रिया कच्चा माल, जैसे-लोहा, बॉक्साइट आदि के उत्खनन से शुरू होती है। खदानों से अयस्क निकाले जाते हैं, उनका शोधन करके इस्तेमाल लायक लोहा, अल्यूमीनियम आदि बनाया जाता है और कलपुर्जे बनाने वाले कारखाने तक पहुंचाया जाता है। उसके बाद उन्हें एक जगह लाकर असेंबल किया जाता है। समूची प्रक्रिया में कच्चे माल, कलपुर्जों, मशीनों आदि का परिवहन होता है। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कार हो या बिजली से चलने वाली, दोनों की निर्माण प्रक्रिया लगभग एक जैसी होती है। जो फर्क है, वह उनके इस्तेमाल यानी संचालन में हैं। चूंकि बैटरी-चलित वाहन से धुआं नहीं निकलता, इसलिए मान लिया जाता है कि वे पर्यावरण के लिए हितकर हैं, हालांकि बिजली से चलने वाले वाहनों में विविधता है।

भारत में चार तरह के वाहन हैं, जो पूर्ण या आंशिक रूप से बिजली से चलते हैं-बैटरी इलेक्ट्रिक व्हिकल(बीइवी) पूरी तरह से बिजली से चलते हैं। इनमें बैटरी लगी होती है, जिसे चार्ज करने के बाद वह वाहन में लगी मोटर को चलाती है। दूसरा प्रकार है-हाइब्रीड इलेक्ट्रिक व्हिकल(एचइवी)। इनमें पेट्रोल (या डीजल) से चलने वाला इंजन और मोटर होती है। पेट्रोल इंजन जब चलता है तो वह वाहन में लगी बैटरी को चार्ज भी करता जाता है। एचइवी का ही एक प्रकार प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हिकल(पीएचइवी) है। इसमें भी इंजन और मोटर दोनों लगे होते हैं। वाहन की मोटर बैटरी से चलती है, जब बैटरी की ऊर्जा खत्म होने लगती है तो यह पेट्रोल इंजिन से उसी तरह चलने लगता है जैसा एचइवी चलता है। इसका लाभ यह है कि बैटरी को बाहर से भी चार्ज किया जा सकता है। ऊर्जा की खपत के मामले में ये वाहन एचइवी से बेहतर, लेकिन बीइवी से कमतर हैं। चौथा प्रकार है, फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हिकल(एफसीइवी)। इनमें हाइड्रोजन जैसी रासायनिक ऊर्जा से बिजली पैदा की जाती है और उससे वाहन चलता है।

कार को बगैर रोके अधिक दूरी तक चलाया जा सके, इसलिए उनमें यथासंभव बड़ी, यानी अधिक क्षमता की बैटरी लगाई जाती है। बैटरी के निर्माण में निकल, कोबाल्ट, ग्रेफाइट और लीथियम जैसे पृथ्वी के गर्भ में पाए जाने वाले दुर्लभ खनिज (रेअर अर्थ एलीमेंट्र) इस्तेमाल होते हैं। इन्हें हासिल करने के लिए खनन करना होता है, जो अपने आप में प्रदूषणकारी प्रक्रिया है। एक टन लीथियम प्राप्त करने के लिए खदानों से 250 टन स्पोडूमेन नामक अयस्क निकालना पड़ता है। एक टन लीथियम पाने की प्रक्रिया में 1,900 टन पानी वाष्पीकृत किया जाता है। एक टन दुर्लभ खनिज प्राप्त करने के लिए 75 टन अम्लीय कचरा और एक टन रेडियोधर्मी अवशिष्ट निकलते हैं। इन घातक और दूषित पदार्थों को ठिकाने लगाना अपने आप में एक चुनौती है।

वाहन चलाने से पहले बैटरी को चार्ज करना पडता है, इसके लिए बिजली की अबाध आपूर्ति जरूरी है। भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अनुसार अक्तूबर 2021 में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत (सौर और पवन) से भारत में 17,142.65 मिलियन यूनिट बिजली का निर्माण हुआ। इसके बरअक्स ताप-विद्युत 105.63 बिलियन यूनिट, जल-विद्युत 13.85 बिलियन यूनिट और परमाणु-विद्युत 3.81 बिलियन यूनिट का उत्पादन हुआ। अर्थात भारत में तकरीबन 75 फीसदी बिजली कोयला जलाकर बनती है।

ताप विद्युतघर में बिजली बनाने के लिए 1,700 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कोयला जलाया जाता है। इससे उसमें मौजूद नाइट्रोजन, हवा में मौजूद आॅक्सीजन के साथ क्रिया करके नाइट्रोजन-आॅक्साइड बनाती है। इसी तरह कोयले में मौजूद कार्बन हवा की आॅक्सीजन से मिलकर कार्बन-डाइआॅक्साड बनाता है। कोयला जलाने की प्रक्रिया में नाइट्रस-आॅक्साइड भी उत्सर्जित होती है। ये तमाम गैसें वायुमंडलीय तापमान बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के लिए जिÞम्मेदार हैं। सल्फर-आॅक्साइड और नाइट्रोजन-आॅक्साइड जैसी अम्लीय प्रकृति की घातक गैसें इमारतों, स्मारकों वगैरह के क्षरण और अम्लीय वर्षा के लिए भी जिÞम्मेदार हैं। सल्फर-डाइआॅक्साइड और नाइट्रस-आॅक्साइड से श्वसन और हृदय से जुड़ी बीमारियां होती हैं।

इन बिजलीघरों में प्रति यूनिट बिजली उत्पादन में औसतन 150 लीटर पानी खर्च होता है, जो कोयला धोने, भाप बनाने और बॉयलर तथा अन्य उपकरणों को ठंडा रखने के काम आता है। बिजलीघर से निकलने वाला प्रदूषित पानी आम तौर पर सीधे नदी-नालों में बहा दिया जाता है। कोयले की राख को आस-पास के किसी मैदान में डाला जाता है। इसमें बोरॉन, आर्सेनिक, सीसा और पारा होता है। यह पानी में मिलकर उसे विषैला बनाते हैं। पारे की वजह से मस्तिष्क, तंत्रिका-तंत्र, गुर्दे और यकृत की बीमारियां होती हैं। सीसे की वजह से बच्चों की अधिगम क्षमता और स्मृति पर बुरा असर पड़ता है। एक शोध के अनुसार कोयला जलाने से रेडियो-न्यूक्लासाइड भी उत्सर्जित होते हैं, जो रेडियोधर्मी हैं।

इस तरह हम देख सकते हैं कि बिजली के वाहन भी पर्यावरण के लिए घातक हैं। आने वाले 20-30 वर्षों में हमें इसके नतीजे नजर आने लगेंगे, तब शायद हम फिर नए विकल्पों की तलाश में जुटेंगे। दरअसल, हमें वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत का नहीं, जीवनशैली, नगर-नियोजन और अर्थव्यवस्था के स्वरूप को खोजना चाहिए। आज लोग शिक्षा पाने और पैसा कमाने के लिए सैकड़ों-हजारों मील दूर जाकर बस जाते हैं। घर से कार्यस्थल दूर हो तो हमें निजी या सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करना पड़ता है। हम रोजमर्रा का जो सामान खरीदते हैं, वह ना जाने कितनी दूर से बनकर आता है। उसे बनाने के लिए कच्चा माल भी पता नहीं कहां-कहां से आता है। यह समूचा ढांचा परिवहन और माल-ढुलाई को जरूरी बनाता है, जो खनिज ऊर्जा की अनावश्यक बरबादी और अन्ततोगत्वा जलवायु परिवर्तन का कारण है।


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img