Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

दीपावली तक प्रदेश में सबको मिलेगी कटौती मुक्त बिजली

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देशों के अनुरूप प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इसके लिये उप्र पावर कारपोरेशन एवं सहयोगी वितरण डिस्कॉमों ने व्यापक तैयारियों की है। पावर कारपोरेशन स्तर पर पूर्व अनुमानित विद्युत मांग के अनुरूप विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है साथ ही उपभोक्ताओं के विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु समस्त वितरण निगमों में 24ग7 घण्टे कन्ट्रोल रूम कियाशील किया गया है, जहाँ उपभोक्ता अपनी विद्युत समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कारपोरेशन मुख्यालय पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ पर वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।

उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने सभी डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशकों, मुख्य अभियन्ताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतें साथ ही कटौती मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने हेतु आवश्यक व्यवस्था कर लें।

सभी वितरण परिवर्तकों का प्रिवेंटिव मेन्टेनेन्स यथा परिवर्तक में तेल की स्थिति, लोड बैलेसिंग, उचित क्षमता के एवं अर्थिंग की जांच इत्यादि सुनिश्चित करा ली जाये। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में शीघ्रातिशीघ्र विद्युत आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की व्यवस्था रहे। इस दौरान वितरण के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना फोन जरूर उठायें। कन्ट्रोलरूम के नम्बर है, उ०प्र० पावर कारपोरेशन लि० मुख्यालय 0522-2288737, 0522-2288738 विद्युत वितरण निगम लि० वाराणसी 0542-2300105, 0542-2300106, 0542-2300107 0542-2300108, 0542-2300136 मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि० लखनऊ 0522-4341912, 0522-4340440 विद्युत वितरण निगम लिव आगरा 9412719627, 0562600718 विद्युत वितरण निगम लि० मेरठ 9412749213, 01212664994, 01214058810, 01214051340 01214051082 01214054472 विद्युत वितरण निगम लि० केस्को 8189045259, 8189045257 विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु टोल फ्री नम्बर 1912 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img