Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 27 अक्टूबर 2022


01.. भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराया। कोहली, सूर्यकुमार और रोहित ने लगाए अर्धशतक।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 56 रनों से जीत हासिल की है। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है।

01 ICC CRICKET


02.. आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे श्रीनगर। कार्यक्रम में शहीदों को किया नमन।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज श्रीनगर पहुंचे। वे जम्मू कश्मीर व लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। श्रीनगर के बडगाम में भारतीय सेना की तरफ से आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री शामिल हुए।

02 RAJNATH SINGH


03.. बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान। भारतीय महिला क्रिकेटरों की मैच की फीस अब पुरुषों के बराबर।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया। उन्होंने बताया कि अब भारतीय महिला खिलाड़ियों की मैच की फीस भी पुरुष खिलाड़ियों के बराबर होगी।

03 MAHILA CRICKET


04.. ऑटोनॉमस ड्राइव टेक्नोलॉजी के दावों पर घिरी टेस्ला। करना पड़ सकता है आपराधिक जांच का सामना।

टेस्ला अपनी सेल्फ-ड्राइव टेक्नोलॉजी को लेकर घिरती नजर आ रही है। कंपनी की जिस तकनीक को लेकर पहले कुछ आशंकाएं थी, उसकी वजह से अब वह ज्यादा परेशानी में है।

04 TESLA


05.. लखनऊ में बीच सड़क पर गुंडागर्दी। चार युवकों ने दीवान को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

लखनऊ में पारा इलाके में बुधवार की रात गश्त के दौरान दीवान ने बाइक सवार चार युवकों को रोका तो दबंगों ने उसे सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर पीटा। आरोपी युवकों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

05 LUCKNOW


06.. नाबालिग लड़की को ‘आइटम’ कहना युवक को पड़ा भारी। कोर्ट ने सात साल बाद सुनाई डेढ़ साल की सजा।

मुंबई की एक विशेष अदालत ने नाबालिग लड़की को ‘आइटम’ कहने के आरोप के आरोप में एक युवक को डेढ़ साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा है कि लड़की को ‘आइटम’ कहना अपमानजनक है और यह उसे यौन रूप से ऑब्लेक्टिफाई करता है।

06 ADALAT


07.. विशाल ददलानी ने केजरीवाल पर साधा निशाना। पोस्ट शेयर कर लिखा- शासन में नहीं होना चाहिए धर्म का स्थान।

आम आदमी पार्टी के समर्थक और संगीतकार विशाल ददलानी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। विशाल ददलानी ने केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की मांग पर अफसोस जताते हुए निंदा की है।

07 VISHAL DADLANI


08.. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की शर्मनाक हार। रिले रॉसो, शम्सी और नोर्त्जे का कमाल।

टी20 वर्ल्ड कप का 22वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। सिडनी में ग्रुप-2 के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 104 रनों से बड़ी जीत हासिल की।

08 CRICKET 1


09.. तेल पर सऊदी अरब और अमेरिका में रार। कीमतें पर काबू के लिए रिजर्व स्टॉक बेच रहा यूएस।

तेल उत्पादन घटाने के फैसले पर अमेरिका और तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक प्लस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। अब सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अमेरिका द्वारा अपने सुरक्षित तेल भंडार से तेल बेचना खतरनाक होगा।

09 OPAK


10.. घरेलू शेयर बाजार में हुई सकारात्मक शुरुआत। सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा तो निफ्टी पहुंची 17750 के पार।

घरेलू शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत हुई। फिलहाल गुरुवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 248 अंकों की बढ़त के साथ 59,792.32 पर तो निफ्टी 115.05 अंक चढ़कर 17,779.15 पर कारोबार किया।

10 SHARE BAZAR


11.. प्रयागराज में हुआ भीषण हादसा। कार पोल से टकराई, छह लोगों की हुई मौत।

प्रयागराज में सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की टवेरा कार बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई।

11 PRAYAGRAJ


12.. तीन दिन आराम के बाद फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा। खड़गे की ताजपोशी में रोकी गई थी यात्रा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन दिन के विराम के बाद तेलंगाना के नारायणपेट जिले के मकतल से शुरू हो गई है। यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी ने संभाल लिया है।

12 RAHUL GANDHI


13.. दिल्ली की कालिंदी कुंज में यमुना में दिखा जहरीला झाग। कल से महापर्व छठ की शुरू हो रही पूजा।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के तमाम दावे किए लेकिन नदी की सूरत में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कालिंदी कुंज से सामने आई तस्वीर ने इस बात पर मुहर लगा दी है। छठ पूजा की शुरुआत से एक दिन पहले यमुना नदी में हर साल की तरह इस बार भी जहरीला झाग दिखाई दिया।

13 KALINDI KUNJ


14.. शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट। मां यमुना ने किया मायके प्रस्थान।

आज भैैयादूज पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद हो गए हैं। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। उधर, दोपहर 12:09 मिनट पर शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए गए। माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान किया।

14 YAMUNA


15.. बाबा केदारनाथ के जयकारों के बीच धाम के कपाट बंद। अब छह माह ओंकारेश्वर मंदिर में रहेंगे विराजमान।

केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच तीन हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

15 KEDARNATH


16.. केजीएमयू में लगी एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू में एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि प्रदेश के तीन बड़े मेडिकल कॉलेज केजीएमयू, आरएमएल और एसजी पीजीआई को सुपर स्पेशियलिटी फैसिलिटी की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ना होगा।

16 CM YOGI


17.. आधा दर्जन से अधिक जिलों के जल्द बदले जाएंगे कप्तान। शीर्ष स्तर पर किया जा रहा मंथन।

यूपी में आधा दर्जन से अधिक जिलों के कप्तान जल्द ही बदले जाएंगे। किस अधिकारी को किस जिले में भेजा जाए, इसे लेकर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमोदन मिलते ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

17 UP POLICE


18.. नोटों पर फोटो को लेकर छिड़ा सियासी घमासान। केजरीवाल के बयान पर बोले सपा सांसद, पैदा हो सकती है अशांति।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर भगवान लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की वकालत की है। सपा सांसद एसटी हसन ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा कोई देश नहीं है, जहां की करेंसी पर धार्मिक चित्र बने हों। एसटी हसन ने कहा कि केजरीवाल के बयान से जनता में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई अंतर नहीं दोनों दलों के नेता धार्मिक भावनाएं भड़काते हैं।

18 HT HASAN KEJRIWAL


19.. भड़काऊ भाषण देने के मामले में आजम खां दोषी करार। रामपुर की अदालत ने सुनाया फैसला।

भड़काऊ भाषण देने के मामले में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमे में रामपुर कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। रामपुर कोर्ट ने आजम खां को दोषी करार दिया है।

19 AZAM KHAN


20.. इस बार गंगा मेले में भैंसा बुग्गी से नहीं जा पाएंगे श्रद्धालु। लंपी बीमारी के कारण लिया गया फैसला।

गंगा मेले में इस बार श्रद्धालु भैंसा बुग्गी से नहीं जा पाएंगे। पशुओं में लंपी बीमारी के कारण यह निर्णय लिया गया है। मेरठ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले में जिलाधिकारी हापुड़ के पत्र के संबंध में डीएम दीपक मीणा ने बताया कि सभी जिलों में पशुओं में घातक लंपी बीमारी लम्पी का प्रकोप फैला हुआ है।

20 MEERUT 6

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img