जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: नगीना मार्ग स्थित एजुकोल द गर्ल्स स्कूल में यातायात नियमों का पालन करने हेतु मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने अपने हाथ में लिखित संदेशों व वेनर के साथ मौखिक रूप से सभी कक्षाओं में जाकर यातायात के नियमों के अनुपालन हेतु प्रेरित किया तथा यातायात संबंधी सभी नियमों को दोहराया। जिससे छात्राए यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुई। तत्पश्चात प्रधानाचार्या अनुराधा गुप्ता ने विद्यालय की छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने और कराने की शपथ दिलाई।

