Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट्स की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका

  • एनसीसी देश का सबसे बड़ा युवा संगठन: कैंप कमांडेंट कर्नल महेश चौहान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बाले राम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हो रहे 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 264 में कैंप कमांडेंट कर्नल महेश चौहान ने अपने क्लोजिंग एड्रेस में एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी हमारे देश का एक सबसे बड़ा युवा संगठन है।

एनसीसी एक ऐसा संगठन है जो कि युवाओं को उनके व्यक्तित्व विकास को विकसित करने व जीवन में अनुशासन के महत्व को आत्मसात करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। एनसीसी राष्ट्र निर्माण की भावना पैदा करता है इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स को नियमों के साथ समाज तथा देश सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन के साथ चरित्र निर्माण में भूमिका निभाता है।

14 26

इसके अलावा शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कि समूह गान, समूह नृत्य, देशभक्ति ओजस्वी कविता, नुक्कड़ नाटक इत्यादि की शानदार प्रस्तुति दी। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आदित्य चौधरी है। शिविर के समापन के क्रम में कर्नल महेश कुमार चौहान ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने व उच्च आदर्शों का पालन करने के लिए एक अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिविर में सीखी हुई शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img