Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

प्रतिबंधित इंजेक्शन मिलने पर क्लीनिक को किया सील

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: बिजनौर तहसील के नोडल अफसर क्वैक्स डा. देवेन्द्र कुमार ने मंगलवार को गांव खारी में अनाधिकृत चिकित्सकों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान वहां मिले चार चिकित्सकों को चिकित्सा अभ्यास सम्बंधी प्रमाण पत्र न दिखा पाने पर नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया। डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इनमें से डा. तपेंद्र के क्लीनिक पर नेन्ड्रोलोन के पांच इंजेक्शन रखे मिले। उक्त इंजेक्शन प्रतिबंधित है और इसके लिए खिलाड़ियों तक का डोप टेस्ट किया जाता है। डा. तपेन्द्र के क्लीनिक को सील कर नियमानुसार नोटिस जारी कर सभी अभिलेखों व जवाब के साथ तलब किया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही एफआईआर अथवा अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img