Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बस्ती में ट्रेलर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फोरलेन पर हरैया थाना इलाके के बिजरा गांव के पास स्थित ढाबे के सामने बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिस पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना इलाके के बरहपुर निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्रा और शिवाकांत मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र गांव के 20 वर्षीय दीपक पुत्र मेंही लाल और इसी थाना क्षेत्र के हसवर निवासी रिश्तेदार 18 वर्षीय रंजीत पुत्र मंगरू के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने जा रहे थे।

रात करीब सवा नौ बजे हरैया थाने के बिजरा गांव के सामने स्थित गजानन ढाबा के पास पीछे से पहुंचे ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार अंकित मिश्रा और रंजीत काफी दूर तक घिसटते सकते चले गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे इनके गांव के तीन अन्य लोगों ने आसपास ले लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल दीपक को सीएचसी हरैया पहुंचाया। जहां दीपक ने भी दम तोड़ दिया।

एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि तीनों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पाकर तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। साथ जाने के लिए दूसरी बाइक से निकले लोगों का भी रो रोकर बुरा हाल है। माना जा रहा है कि ढाबे पर मुड़ने के चक्कर में बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img