दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने कैम्प लगाया, सभी सैंपल निगेटिव
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस्लाम नगर और अलीपुर में मेडिकल कैम्प लगाए। इस दौरान दोनों गांवो में 119 मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें दवाइयां वितरित की गई। डेंगू के 9 संभावित व मलेरिया के 18 संभावित मरीजों की किट द्वारा जांच की गई। जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इस्लाम नगर में पिछले सप्ताह पूर्व प्रधान की पुत्रवधु व 10 वर्षीय बालक की डेंगू से मौत हो गई थी। अलीपुर में भी बुखार के मरीज बताए जा रहे थे। शुक्रवार को डाक्टर शेखर व फार्मेसिस्ट सागर ने गांव अलीपुर में कैम्प लगाया। कैम्प में डाक्टरों ने 94 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाइयां वितरित की। अलीपुर में डेंगू किट से 4 मरीजों व मलेरिया किट से 8 मरीजों की जांच की गई। जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। उधर डेंगू प्रभावित इस्लाम नगर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्प लगाया। कैम्प में डाक्टर विपिन शर्मा व जरीफ ने 25 मरीजों की जांच की और उन्हे दवाइयां वितरित की। कैम्प में 5 मरीजों की डेंगू किट द्वारा व 10 मरीजों की मलेरिया किट द्वारा जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
चिकित्साधीक्षक डा. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि कुछ स्थानों पर साधारण आम बीमारी से मौते हुई है। इस्लाम नगर व अलीपुर में कैम्प लगा कर 9 मरीजों का डेंगू टेस्ट किया गया। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी लोग अपने आसपास गंदगी इक्टठा नहीं होने दे और कही भी पानी इक्टठा नही होने दें।

