Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ग्रामीणों ने ट्यूबवैल से मीटर उतारे, बिजलीघर पर धरना

  • एसडीओ ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर धरना कराया खत्म

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर स्थित बिजलीघर पर किसानों ने विद्युत विभाग द्वारा ट्यूबवैल पर लगाए गए मीटर उतार कर जमा कर दिए और धरने पर बैठ गए। बाद में विद्युत वि•ााग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझा कर धरना समाप्त करने का अपील की।

शनिवार को मुंडेट खादर बिजलीघर पर तैनात जेई व कर्मचारियों ने गांव लव्वा दाउदपुर में ट्यूबवैलों पर विद्युत मीटर लगा दिए। जिसकी सूचना गांव वालों को मिलते ही ग्रामीणों ने मीटर उतार कर मुंडेट खादर बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। बाद में विद्युत विभाग के एसडीओ अनिल कुमार किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने मीटर लगाने का विरोध किया तथा विभाग द्वरा लगाए हुए मीटर वापस सौंप दिए। किसानों ने कहा कि किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगाने देंगे। एसडीओ अनिल कुमार ने किसानों की बात अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।

धरना प्रदर्शन करने वालों में शुभम राणा, सोनू, इसम, जितेंद्र, गोपाल, कुलदीप, दिलावर, यशपाल आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img