- श्रद्धालुओं की सुख सुविधाएं एवं साफ सफाई की उचित व्यवस्था के दिए निर्देश
- मेले में पॉलीथिन का प्रयोग रहेगा पूर्णत: प्रतिबंधित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विदुर कुटी गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को शांति पूर्वक एवं सुरक्षात्मक रुप से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला पौराणिक धार्मिक पर्व है, जो हमें सांप्रदायिक सौहार्द एवं गंगा-जमुनी तहजीब की सीख देता है।

