Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

महिला की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत

परिजनों ने किया जमकर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: कस्बे के शफीपुर पट्टी में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बे की शफीपुर पट्टी के रहने वाले आरिफ की पत्नि गजाला (28) की रविवार को देर रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की ससुराल वाले उसे सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान मृतका गजाला के मेरठ जनपद के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव मीर्जापुर निवासी पिता उस्मान अपनी पत्नि व परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गए। दोनो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वालो ने बेटी की ससुराल वालो पर उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर शांत किया।

पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने मृतका गजाला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की तहरीर मृतका के पिता उस्मान ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यदव ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img