- कस्बा वासियों से मतदान के बारे में ली जानकारी
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: नगर पंचायत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है जिसमें नगर पंचायत में सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों की व्यवस्था के बारे में जानकारी कर साथ ही मतदान केंद्रों के प्रधानाध्यापकों से वार्ता करते हुए मतदान केंद्रों पर मिली कमियों को पूरा करने की बात कही है।
गुरुवार को क्षेत्र अधिकारी भोपा राम आशीष यादव ने थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी के साथ नगर पंचायत भोकरहेड़ी में होने वाले अध्यक्ष व् सभासद के चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान क्षेत्र अधिकारी ने बिजली, पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा साथ ही साथ प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से मतदान केंद्र की भौगोलिक स्थिति मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली है क्षेत्र अधिकारी भोपा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर जो भी कमियां पाई जाती हैं तो उन्हें दूर करने के लिए उसके संबंधित विभाग के अधिकारियो को इन कमियों के बारे में जानकारी कराई जाएगी जिससे जिस भी मतदान केंद्र पर जो भी कमी होगी उन्हें पूरा कराया जायेगा क्षेत्र अधिकारी ने कस्बा वासियों से भी मतदान के बारे में जानकारी की है इस मौके पर थाना प्रभारी सुशील कुमार सैनी चौकी प्रभारी शुक्रताल ललित कुमार कांस्टेबल अनुज कुमार कांस्टेबल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

