- एक अन्य दूकान में भी चोरी करने की कोशिश, कुछ लोग को देख सामान छोड़ भागे चोर
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: अज्ञात चोरों ने देर रात दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। एक प्लास्टिक की बोरी में सम्मान भर रहे चोरों ने लोगों को देख चोरी किया हुआ सामान वही छोड़ भाग गये। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकटठा हुए। पुलिस ने जानकारी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी के बस स्टैंड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अफसर पुत्र गुलशेर निवासी वजीराबाद वेल्डिंग की दुकान करता है तथा उसी के बराबर में कृष्णपाल पुत्र बिजेंद्र सिंह ट्रैक्टर का मिस्त्री है। बुधवार को ट्रेक्टर के मिस्त्री ने एक महिंद्रा ट्रैक्टर ठीक करने के लिए अपनी दुकान के सामने खोला हुआ था तथा ट्रैक्टर ठीक ना होने पर वह ट्रैक्टर को दुकान के सामने खड़ा कर घर चला गया। रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वेल्डिंग व ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर था ठीक होने के लिए खड़े ट्रेक्टर से कुछ सामान चोरी कर लिया।
वही वेल्डिंग की दुकान के मालिक अफसर ने बताया कि उसकी दुकान में रखे लोहे के पाइप, गलेंडर, वेल्डिंग करने वाली लीड वह अन्य सामान चोरी हुआ है। वही चोरों द्वारा चोरी किया गया सामान वही छोड़कर फरार हो गए हैं जिसमें दो 20किलो के बाट व अन्य सामान छोड़ कर फरार हो गए हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर चोरी का जल्द खुलासा करने की बात कही है।

