Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर में बन रही फिल्म विद्यापीठ का हुआ शुभारम्भ

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जिले में एमएलके पीजी कॉलेज के प्रांगण में बलरामपुर में बन रही फिल्म विद्यापीठ का मुख्य अतिथि एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के प्राचार्य जे पी पांडेय विशिष्ट अतिथि मुख्य नियंता प्रोफेसर पी के सिंह, गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी युवा समाजसेवी बलरामपुर ने फिल्म के प्रोड्यूसर गोविंदा जी रंजीत जयसवाल द्वारा विधि विधान से पूजा करके नारियल को तोड़ कर शुभारंभ किया।

फिल्म के निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने बताया गया कि यह फिल्म एक कॉलेज राजनीति पर आधारित फिल्म है फिल्म में भोजपुरी के यंग स्टार और चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले अरविंद अकेला कल्लू के साथ एक्ट्रेस आयुषी दत्त तिवारी नजर आएंगी जो इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं अरविन्द अकेला कल्लू ने भोजपुरी मे प्यार तो होना ही था जैसे कई बडी एवर्डडेड फिल्मे कर चुके है उन्होंने यह भी बताया कि उनके द्वारा निर्देशित भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार के बाद इस फिल्म को लेकर अब एक नई सोच के साथ एक नया धमाका लेकर आ रहे हैं।

44 5

फिल्म विद्यापीठ के निर्माता गोविंदा जी रंजीत जयसवाल हैं ये फिल्म गोबिन्दा फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर बन रही है इस फिल्म में इंडियन फिल्म एकेडमी के कई बच्चों का चयन किया गया है जिसके लिए उन बच्चों को कड़े ऑडिशन फेज से गुजरना पड़ा फिल्म के लिए चयनित इन सभी बच्चों को फिल्म के प्रमुख भूमिकाओं के लिए कास्ट किया गया सभी बच्चे को फिल्म को लेकर उत्साहित हैं योगेश राज मिश्रा ने बताया कि विद्यापीठ बहुत बड़ी फिल्म है जिसकी शूटिंग भव्यता से की जानी है यह फिल्म इंडियन फिल्म करने के चयनित बच्चों के लिए एक बड़ा एक्सपोजर लेकर आएगा पढ़ाई के बाद इंडियन फिल्म अकैडमी के बच्चों के लिए यह बड़ा मौका है जहां उन्हें बड़े पर्दे पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा वही फिल्म के एक्टर अरविंद अकेला अपनी ही फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं साथ मे योगेश मिश्रा को भी अरविंद अकेला कल्लू के किरदार को लेकर बेहद ज्यादा उम्मीद है और उन्हें काफी भरोसा भी जताया फिल्म के बाकी कलाकार की बात करें तो फिल्म भोजपुरी मे दंबग सरकार से अपनी करियर की सुरवात करने वाले विनीत विशाल भोजपुरी के कई फिल्मों कर कर चुके सामर्थ चतुर्वेदी भोजपुरी मे बतासा चाचा से मशहूर मनोज टाइगर जय शंकर पांडे भोजपुरी मे कई बडी फिल्मों को कर चुके कृष्ण कुमार इंडियन फिल्म एकेडमी के 18 स्टूडेंट भी इस फिल्म में नजर आएंगे फिल्म के कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा कर रहे.है फिल्म का संगीत आजाद सिंह ने तैयार किया है फिल्म का आर्ट देख रहे हैं सिकंदर कास्टिंग कविता सुनीता के लेखक मनोज पांडे हैं इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता शहनवाज हुसैन है और यह फिल्म बलरामपुर में फिल्म एक्टर नंद कुवर त्रिपाठी के संयोजन मे किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img