Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

डेंगू के मरीजों के लिए डेडिकेटेड वार्ड तैयार रखें

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यक्रमों में प्राथमिकता सहित मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निदेर्शों तथा निर्माण कार्यों की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुयी। डीएम अखिलेश सिंह ने कडे निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर डाटा फीडिंग सही से नहीं होने पर जनपद की रैकिंग प्रभावित होती है। अधिकारी अपनी देख रेख में डाटा फीड कराएं अन्यथा जनपद की रैकिंग प्रभावित होने पर संबंधित विभाग  जिनके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है शासन स्तर को विभागया कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया जायेगा।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि जनपद में अच्छा कार्य होने के बावजूद गलत डाटा फीडिंग एवं समय से डाटा फीडिंग न करने के कारण जनपद की रैंकिंग प्रदेश स्तर पर प्रभावित हो रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि बनाए जा रहे अस्थाई गोआश्रय स्थलों में सुरक्षा के दृष्टिगत तार की जाली लगाते हुए चौकीदार की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।

जिलाधिकारी ने डेंगू के बारे में जानकारी लेने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि डेंगू के बढते प्रकोप के दृष्टिगत नगरीय निकायों सहित पूरे जनपद में साफ-सफाई, एन्टीलार्वा छिडकाव तथा फॉगिंग युद्ध स्तर पर कराया जाए एवं डेंगू के लिए डेडीकेटेड वार्ड बनाए जाएं । उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायत भवन निर्माण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

पंचायत भवन निर्माण में आ रही समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण करें। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि रिक्त दुकानों के व्यवस्थापन में देरी न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार सहित सभी विभागध्यक्ष उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली के नरेला में जूता फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके...

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...
spot_imgspot_img