Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

एचटी लाइन को छूकर गुजर रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रक

  • विद्युत तार टूटकर गिरने से हो सकता है बड़ा हादसा

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव गंगेरू की ओर से आने वाले ओवरलोड गन्नों से भरे ट्रक आए दिन हाईटेंशन लाइन से टकरा रहे हैं। जिसके चलते हादसों का अंदेशा बना रहता है। कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को शिकायत कर ओवरलोड गन्नों के ट्रकों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।

कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में खतौली शुगर मिल, शामली शुगर मिल और थानाभवन शुगर मिल सहित कई शुगर मिलो के तोल केंद्र स्थापित हैं। उक्त तोल केंद्रों से ट्रक चालक अपने ट्रको में ओवरलोड गन्ना भरकर कस्बे से होकर गुजरते हैं। ट्रको में ओवरलोड गन्ना भरा होने के चलते ट्रक आए दिन हाईटेंशन लाइन से टच होते रहते हैं। ट्रक के हाई टेंशन लाइन से टच होने के चलते हादसे का अंदेशा बना रहता है।

आरोप है कि शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कस्बा निवासी रितेश, वसीम, मुकेश, अरशद और शकील सहित कई लोगों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को शिकायत करते हुए ओवरलोडिंग गन्नों के ट्रको पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img