Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

जनवाणी न्यूज़ टॉप 20, आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 15 नवंबर 2022


01.. एमपी में भी लागू हुआ पेसा कानून। राष्ट्रपति ने शहडोल में जारी की नियमावली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल में मध्यप्रदेश में पेसा कानून की नियमावली को जारी किया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश यह कानून लागू करने वाला सातवां राज्य बन गया है।

01 MP NEWS


02.. गुजरात सरकार को उच्च न्यायालय ने लगाई फटकार। कहा- होशियारी मत दिखाइए।

गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुल की मरम्मत के लिए ठेका देने के तरीकों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

02 GUJRAT HIGHCOURT


03.. कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से लिया सन्यास। अब मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में आएंगे नजर।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। अब वह मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में दिखेंगे।

03 KIRON POLARD


04.. दिल्ली की ‘श्रद्धा’ की तरह झारखंड में भी कत्ल। मंगेतर के सीने में घोंपा 25 बार चाकू।

दिल्ली में श्रद्धा के नृशंस कत्ल की तरह झारखंड के सिमडेगा जिले में सोमवार को एक युवक ने अपनी मंगेतर के सीने में 25 बार चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पांच माह पहले ही दोनों ने शादी का फैसला किया था।

04 JHARKHAND


05.. जी-20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीएम मोदी। बाली में भारतीयों से की मुलाकात।

बाली में भारतीय समुदाय से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम यहां से 1500 किमी दूर भारत के कटक में इंडोनेशियाई परंपराओं के गीत गाते हैं। यहां पीएम मोदी ने इंग्लैंड के पीएम ऋषि सुनक से भी मुलाकात की।

05 PM MODI


06.. पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को हुआ कोरोना। तीसरी बार हुए संक्रमण का शिकार।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्विटर के माध्यम से दी।

06 PM SHAHBAZ


07.. ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगे जोकोविच!। पहले 2025 तक ऑस्ट्रेलिया में घुसने पर थी पाबंदी।

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच अगला ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगे। इसका दावा स्थानीय न्यूज पोर्टल्स गार्जियन ऑस्ट्रेलिया और स्टेट ब्रॉडकास्टर एबीसी ने मंगलवार को किया है।

07 JOKVICH


08.. देर रात लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग। पौड़ी में जिंदा जले बुजुर्ग दंपति।

उत्तराखंड के पौड़ी में सोमवार देर रात ग्राम थापली में एक लकड़ी के मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई।

08 UTTARAKHAND


09.. मेरठ में सुबह होते ही सपा नेता के परिवार को बनाया बंधक। 30 मिनट में हुई 8 लाख की डकैती।

मेरठ के गंगानगर स्थित अमन विहार में मंगलवार की अल सुबह बदमाशों ने सपा नेता श्रवण चौधरी और उनके परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर से आठ लाख की नगदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

09 MEERUT

 


10.. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने खेला दांव। शिवपाल यादव के करीबी को बनाया उम्मीदवार।

मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। बताया जा रहा कि शिवपाल यादव के बेहद करीबी रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है।

10 DIMPLE YADAV


11.. कुरेले ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड। 30 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी।

लखनऊ में एसएनके पान मसाला बनाने वाले कुरेले ग्रुप के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स ने मंगलवार को छापा मारा। वाराणसी, कानपुर, दिल्ली समेत 30 स्थानों पर छापेमारी जारी है।

11 INCOME TAX


12.. दिल्ली में हुई भयंकर पानी की किल्लत। वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बंद।

साउथ दिल्ली के वसंत कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। पानी की पर्याप्त सप्लाई ना होने से लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।

12 DELHI WATER


13.. श्रद्धा के पिता को ‘लव जिहाद’ का संदेह। बोले- आरोपी को मिले मौत की सजा।

दिल्ली में श्रद्धा की उसके प्रेमी आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर उसके शव को 35 टुकड़ों में काट डाला था। श्रद्धा के पिता विकास मदन वाकर ने घटना के पीछे लव जिहाद होने का संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए।

13 AFTAB


14.. भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में सीएम धामी का बड़ा कदम। जापान के सहयोग से करेगी आपदा का मुकाबला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। धामी सरकार अब जापान से आपदा प्रबंधन में सहायता लेगी।

14 UTTARAKHAND


15.. भीम आर्मी ने किया बड़ा ऐलान। रालोद प्रत्याशी को समर्थन देंगे चंद्रशेखर।

आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को समर्थन देने का ऐलान किया है। आज नई दिल्ली में चंद्रशेखर ने चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की।

15 JAYANT CHANDRASHEKHAR


16.. खतौली से विक्रम सैनी की पत्नी होंगी भाजपा की उम्मीदवार। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने दी जानकारी।

मुजफ्फरनगर में खतौली उप चुनाव के लिए भाजपा ने निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी कवाल गांव की प्रधान भी रह चुकी हैं।

16 RAJKUMARI


17.. बड़ौत होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े।

बागपत जिले के बड़ौत में कोतवाली पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ और आधार कार्ड की जांच के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने होटल को सील करते हुए होटल संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

17 BAGHPAT


18.. यूपी की तीनों सीटों पर भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी। रामपुर में आकाश सक्सेना को बनाया उम्मीदवार।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली सीट के लिए भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य, रामपुर से आकाश सक्सेना और खतौली से राजकुमारी सैनी उम्मीदवार बनाया गया गया है।

18 UP BYELECTION


19.. ऊर्जा निगम जेई के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा। छेड़खानी व बदतमीजी का लगाया आरोप।

बागपत जिले में बड़ौत के बावली गांव की महिलाओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और चेकिंग के नाम पर महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी व अभ्रदता करने का आरोप लगाया और नारेबाजी की।

19 BAGHPAT


20.. शामली में नगर निकाय को लेकर बांटी जा रही ‘रेवड़ी’। पूर्व चेयरमैन ने बंटवाए चार गाड़ी मुर्गे!।

शामली जिले के कांधला नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम ने नगर निकाय चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए चार गाड़ी मुर्गा बंटवाए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव में हाजी इस्लाम चेयरमैन पद के प्रबल दावेदार हैं। पूछने पर हाजी इस्लाम ने बताया कि जनता का माल था, जनता में बांट दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img