जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: पिछले दो सप्ताह से स्योहारा नूरपुर रेलवे फाटक बंद होने से यातायात प्रभावित होने के कारण एक दर्जन गन्ना क्रय केंद्रो पर गन्ना आपूर्ति वाधित होने पर आक्रोशित किसानों व भाकियू ने रेलवे फाटक पर पहुंच कर रेलवे विभाग व आई डब्ल्यू पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये प्रदर्शन किया तथा डीएआरएम के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को दिया जिसमे दो दिन में यातायात सुचारु न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

