Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रदर्शनी में मेट्रो ने तेजी से हो रहे विकास कार्यों को दर्शाया

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आज इनोरेल इंडिया 2022 के 5 वें संस्करण में 17 से 19 नवंबर, 2022 के बीच रेल मंत्रालय के अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) में स्टॉल प्रदर्शित किया। यह भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित रेल परिवहन क्षेत्र में नवाचारों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमेटड ने प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लगा कर मेट्रो में तेजी से हो रहे विकास कार्यों को दर्शाया। यूपीएमआरसी के स्टॉल में लखनऊ, कानपुर, आगरा एवं भविष्य में आने वाली गोरखपुर मेट्रो परियोजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। स्टॉल पर आने वाले विजिटर्स ने विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही वहां पर रखे गए मेट्रो स्मारक जैसे मेट्रो टॉय ट्रेन, टेबल घड़ियां, फोटो-फ्रेम आदि के प्रति खास दिलचस्पी दिखाई।

38 5

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा, “मेट्रो देश में एक उभरता हुआ क्षेत्र है और यूपी में मेट्रो का जाल तेजी से बिछाने के लिए विकास कार्य जारी है। यूपीएमआरसी ने लखनऊ एवं कानपुर मेट्रो परियोजनाओं को समय से पूर्व बना कर रिकॉर्ड दर्ज किया है। लखनऊ में हम पूर्ण नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में सफल ट्रेन संचालन कर रहे हैं तो वहीं कानपुर के प्रॉयरिटी सेक्शन में भी हाल में शुरु हुए ट्रेन संचालन को लोगों का प्यार एवं सराहना मिल रही है। यूपी के ऐतिहासिक शहर आगरा में भी मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और हमें पूरा भरोसा है कि अपने लक्ष्य को हम समय से पूरा करने में सफल होंगे”।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img