Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में अधिकारियों संग की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को माँ शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है, उन समस्याओं का समाधान अवश्य सुनिश्चित किया जाय तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी छोटा जनपद है, सभी अधिकारी बेहतर से बेहतर कार्य एवं नवाचार करते हुए आमजन की समस्याओं का निस्तारण तथा जनपद के सर्वांगीण विकास में अपना अहम योगदान करें।

उप मुख्यमंत्री ने जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत किये जा रहें कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए, जिससे 2024 के पहले सभी लोगों के घर तक नल से जल पहुंचाने का कार्य पूर्ण हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जल-जीवन मिशन के तहत पाइप-लाइन जमीन के एक मीटर अन्दर बिछाई जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाइप-लाइन बिछाने के दौरान मुख्य सड़क व गली की तोड़ी गई सड़कों को तत्काल आवागमन के योग्य बना दिया जाय तथा पाइप-लाइन की टेस्टिंग के बाद सड़क को मानक के अनुसार पूर्ण रूप से बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय, इस सम्बन्ध में उन्होंने आमजन को भी अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि जनपद में विभिन्न योजनाओं के तहत पूर्व में बनी पानी की टंकियों व बिछाई गई पाइप-लाइन की जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।

उप मुख्यमंत्री द्वारा दुर्गा भाभी सेतु में दरार आने की जानकारी प्राप्त करने पर सेतु निगम के अधिकारी ने बताया कि अज्ञात अराजक तत्वों ने छिन्नी से सेतु को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्यवाही कराने के निर्देश दियेें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन आरओबी पुलों के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण कर समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दियें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img