Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

पेरू में ट्रक से टकराया प्लेन, दो लोगों की मौत, देखें खतरनाक वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पेरू में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लीमा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक विमान रनवे पर दमकल ट्रक से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और प्लेन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में ट्रक में सवार दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि प्लेन में सवार 102 यात्री और चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। इस खतरनाक घटना का भयावह कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, लीमा एयरपोर्ट पर लेटैम एयरलाइंस का एक यात्री विमान टेक ऑफ के लिए रनवे पर था। विमान उड़ान भरने ही वाला था कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है और एयरबस A320neo के सभी यात्रियों व चालक दल की देखभाल की जा रही है।

टक्कर होते ही विमान में लगी आग

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक से टक्कर के बाद लेटैम एयरलाइंस के विमान में आग लग जाती है। हालांकि, यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उधर, दमकल विभाग के जनरल कमांडर लुइस पोंस ने कहा है कि दो दमकलर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल है। जिस समय यह हादसा हुआ, विमान और ट्रक दोनों ही तेज गति में थे।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने दो दमकलकर्मियों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में मृतकों के परिवारीजनों के प्रति संवेदना जाहिर की हैं। जानकारी के मुताबिक, लीमा एयरपोर्ट यह यह फ्लाइट जुलियाका शहर की ओर जाने वाली थी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img