Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

दूसरी मेरिट से थमी प्रवेश की गति, फिर से रजिस्ट्रेशन खोलने की तैयारी

  • कोरोना के चलते इस वर्ष नहीं बढ़ पा रही प्रवेश की गति
  • सोमवार को जारी हो सकती है ओपन मेरिट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में इस समय सीसीएसयू की दूसरी मेरिट के माध्यम से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल हैं, लेकिन कोरोना की वजह से इस वर्ष न तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ही गति पकड़ पाई थी और न ही प्रवेश प्रक्रिया पकड़ पा रही है।

आंकड़ों पर गौर करे तो विवि की दूसरी मेरिट से प्रवेश लेने वालों की संख्या कम हो गई है। जबकि पहली मेरिट के आंकड़ों पर गौर करते तो वह सही रहे है। दूसरी मेरिट से छात्र-छात्राएं 25 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। उसके बाद विवि की ओर से ओपन मेरिट जारी करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं बता दें कि विवि एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी में है। क्योंकि एडेड कॉलेजों में तो फिर भी प्रवेश की स्थिति सही हैं, लेकिन सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को ओपन मेरिट से भी सीटें भरने में समस्या आ सकती है। विवि प्रतिक्षा सूची के बाद छात्र-छात्राओं को नए पंजीकरण और किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने का मौका दिया जाएगा।

हालांकि नए रजिस्ट्रेशन प्रतिक्षा सूची के बाद खुलेंगे या फिर बाद में इसका निर्णय दूसरी मेरिट में प्रवेश खत्म होने पर होगा। पंजीकरण एक बार फिर से बोर्ड छात्रों के कंपार्टमेंट रिजल्ट और पहले नहीं रजिस्ट्रेशन कर पाने वाले छात्रों को ध्यान में रखकर शुरु होंगे।

विवि स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया 10 नवंबर तक खत्म करना चाहता है ताकि उसके बाद आनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकें। विवि प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि प्रवेश की स्थिति कम रही तो एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला जाएगा ताकि कॉलेज अपनी सीटें भर सकें।

विवि में जारी रहेगी आनलाइन पढ़ाई

कोरोना के चलते इस समय आनलाइन पढ़ाई अब जरुरी हो गई है। विवि में अभी आनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। क्योंकि आफलाइन कक्षाओं के साथ आनलाइन कक्षांए भी जारी रहेगी। नई शिक्षा नीति में भी उच्च शिक्षण संस्थानों में आनलाइन पढ़ाई से छात्र-छात्राएं 20 फीसदी क्रेडिट प्राप्त कर सकेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img