- कहा, गांव में विकास कार्यों में अधिकारियों को करें सहयोग
जनवाणी संवददाता |
ऊन: रविवार को गांव अंबेहटा रिदान में स्वच्छ पेयजल हेतु शासन द्वारा टंकी स्वीकृत की गई है जिसके लिए जल निगम द्वारा बोरिंग कार्य शुरू किया गया है। कार्य का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने फीता काटकर किया। ग्राम प्रधान जावेद ने मिष्ठान वितरित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने कहा कि गांव में टंकी निर्माण से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व अधिकारियों का सहयोग करने की अपील की। ग्राम प्रधान जावेद ने ब्लॉक प्रमुख से गांव से गढ़ीपुख्ता तक की जर्जर सड़क बनवाने की मांग भी की।
इस अवसर पर नौशाद ठेकेदार, देवेंद्र तोमर, नवीन प्रधान, चैनपाल आदि उपस्थित रहे।

