Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव में प्रलोभन या प्रेशर डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

  • जनता के बीच हमारे लोग भी हैं जो पल-पल की जानकारी रख रहे

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रविवार को शामली कोतवाली में शांति समिति की बैठक एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में नगर पालिका परिषद के वार्डों के सभासद, निकाय चुनाव में संभावित प्रत्याशी और गणमान्य लोग शामिल रहे। एसडीएम विशु राजा ने कहा निकाय चुनाव की कभी भी घोषणा हो सती है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है।

नई वोटर लिस्ट भी तैयार हो गई वार्डों का आरक्षण तय कर शासन को भेज दिया गया है जबकि चेयरमैन पद का आरक्षण शासन तय करेगा। चुनाव की घोषणा होते हुए आचार संहिता लग जाएगी। संभावित प्रत्याशी या अन्य भी यह समझ लें कि वोटरों को लुभाने के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन या प्रेशर की शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी की शायद आगामी समय में कभी चुनाव भी लड़ सके और मुकदमें की कार्रवाई झेलता रहे। सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। कोई भी सूचना है उसे पहले अधिकारियों से पुष्ट करें।

कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने कहा शहर में हमारे सात सब इंस्पेक्टर और सात कांस्टेबल लगातार यही नजर रख रहे हैं कि कहीं कोई अवांछीय गतिविधि तो नहीं चल रही है। प्रत्याशी अनाधिकृत वस्तु जैसे शराब, पैसा या अन्य किसी प्रकार का प्रेशर न डाले। विवाद की कोई भी स्थिति हो तुरंत अधिकारियों को फोन करें। वहीं जनता के बीच से गणमान्य लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान में पुलिस 107/16 की कार्रवाई करती है। उसमें निष्पक्षता रखे, क्योंकि पूर्व के चुनाव में गणमान्य लोग, बुजुर्गों और नाबालिगों को निरुद्ध किए जाने के मामले आए हैं। असामाजिक तत्वों को ही निरुद्ध करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img