Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

मुस्लिमो को धोखा दे रहा गठबंधन का वीडियो हुआ वायरल

  • आजम खान, नाहिद हसन जेसे दिगाजो का नही दिया साथ, समाजवादी पार्टी मुस्लिमो का कर रही इस्तेमाल
  • भाजपा का खोप दिल में डाल मुस्लिमो के साथ कर रहे धोखा

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: जनपद मुजफ्फरनगर में होने वाले उपचुनाव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक मुस्लिम युवक ने अखिलेश यादव सहित गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सभी मुस्लिमों को भाजपा को वोट देने की बात कही है, जिससे क्षेत्र में हड़कप मच गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में मेहताब पहलवान तुर्क भोपा थाना क्षेत्र के गांव पटोली निवासी युवक का बताया जा रहा है, जिसमें युवक द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा पर चल रहे उपचुनाव को लेकर वीडियो वायरल हुआ है। युवक खतौली विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय को एक अपील कर रहा है, जिसमें युवक द्वारा कहां जा रहा है कि मुस्लिम समाज उपचुनाव में भाजपा को वोट करें मुस्लिमों को गठबंधन द्वारा धोखा दिया जा रहा है गठबंधन एक फरेब है गठबंधन ने अपना अस्तित्व बचाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों का अस्तित्व खत्म करने का काम किया है मुजफ्फरनगर में 6 विधानसभा सीटें हैं जिसमें गठबंधन द्वारा एक भी मुस्लिम नेता को चुनाव लड़ने का मौका नहीं दी गया तथा मुस्लिमों को अनदेखा करने का काम गठबंधन द्वारा किया जा रहा है जो कि एक सोची समझी साजिश है।

गठबंधन में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा मुस्लिम समाज को डरा कर उनके अंदर बीजेपी का खौफ डाला जा रहा है गठबंधन द्वारा मुस्लिमों में बीजेपी का इतना खौफ भर दिया गया कि उन्हें सिर्फ गठबंधन ही बचा सकता है। वही वीडियो में उन्होंने कहा है कि पूर्व सांसद आजम खान कैराना विधायक नाहिद हसन ने समाजवादी पार्टी को बहुत ही मजबूती दी, लेकिन आज कोई भी समाजवादी का बड़ा नेता उनके साथ नहीं खड़ा है। आजम खां पर लगभग सैकड़ों मुकदमे दर्ज हो चुके हैं लेकिन अखिलेश यादव व अन्य गठबंधन का कोई भी नेता उन्हें बचाने के लिए सड़क पर बैठना तो दूर आज तक उनकी आवाज नहीं उठा पाया जिसके चलते उनकी लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है।

वहीं उन्होंने वीडियो के माध्यम से कहा है कि आप सब से हाथ जोड़कर अपील है कि अपने लिए इस्तेमाल ना होकर खुद इस्तेमाल करने वाले बनो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img