Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी’ ने कहा कि ’सपा के लोग कहते थे ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उप उपचुनाव में प्रचार करने नही जाते हैं, लेकिन आज घर-घर जाकर प्रचार भी कर रहे है और चचा की मान-मनौव्वल भी कर रहें है। पहले चर्चा होती थी कि ये सपा का गढ़ वो बसपा का गढ़ है लेकिन अब सबका गढ़ खत्म हो गया। सपा की गुंडागर्दी, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद तथा परिवारवाद की पॉलिसी के कारण सैफई परिवार को प्रधानी के भी लाले पड़ जाएंगे।

सपा को यदि लगता है कि उनका कोई गढ़ है तो यह उनका भ्रम है अब किसी का कोई गढ़ नही। हर जगह से भाजपा को जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी बुधवार को मैनपुरी ’लोकसभा उप-चुनाव के तहत जनपद इटावा’ की ’जसवंतनगर विधानसभा में आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

’बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा’ आज भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी है। हम सबको साथ लेकर सबके विकास के संकल्प के साथ सबका विश्वास अर्जित कर आगे बढ़ रहे हैं। ’भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता केन्द्रित पार्टी है और पार्टी के कार्यकर्ता 365 दिन जनता के बीच मे रहकर काम करते है। इसलिए हमारे लिए कोई भी चुनाव बड़ा नही होता है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।

46 9

चौधरी ने कहा कि अखिलेश सरकार में मैनपुरी व इटावा का क्षेत्र गुंडागर्दी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश में गुंडे, अपराधियों तथा माफियाओं पर कानून का शिकंजा कसा गया और प्रदेश के माफिया व अपराधी गले मे तख्ती लगाकर घूमते हुए सरेंडर करने लगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर पिछली सरकार के लूट, कब्जे, गुंडई, डकैती, बसूली और अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा सरकार के काले कारनामें जनता को स्मरण कराना है ’और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को भी जनता तक पहुंचाने का काम करना है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में वोटों की गिनती वाले दिन इस क्षेत्र का इतिहास बदल जायेगा। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में एक नया वर्क कल्चर आया है। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए एवं समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। यहीं कारण है कि जनता बार-बार भाजपा को आशीर्वाद दे रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img