Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल सैफई कुनबे तथा उनके चहेतों का विकास हुआ है। जबकि भाजपा की सरकार सबको साथ लेकर सबका विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार दंगाईयों के साथ खड़ी रहती थी।

सपा की सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधी खुलेआम गुंडई करते थे, जमींन और मकानों पर कब्जे करते थे। लेकिन आज योगी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार में बडे़-बडे़ अपराधियों व गरीबों को लूटकर अनैतिक संपत्ति अर्जित करने वालों पर कानून का डंडा चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार शून्य पर है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी गुरूवार को मैनपुरी के करहल में करहल व मैनपुरी विधानसभा तथा किशनी में किशनी व भोगांव विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

34 10

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा और भाजपा मैनपुरी सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में संकट मोचन मंदिर, अयोध्या, लखनऊ कचहरी विस्फोट के दंगाइयों के मुकदमों को वापिस लेने का काम किया गया। लेकिन आज भाजपा सरकार में दंगाई घर में दुबक गए हैं।

चौधरी ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम बडे़ पद एक परिवार के लिए ही आरक्षित है। सपा सहित तमाम विपक्षी दलों में सिर्फ परिवारवाद का सिद्धान्त लागू है। पिछली सरकारों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें भी पक्षपात व भ्रष्टाचार के कारण जनसामान्य की पहुंच से दूर थे।

चौधरी ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में ही पार्टी पूरा चुनाव लड़ रही है। पन्ना प्रमुख घर-घर जा कर सम्पर्क करके भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचायें तथा जो मतदाता शहर से बाहर हैं उनसे मतदान के लिए सम्पर्क कर शत-प्रतिशत मतदान के अभियान में जुटें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img