जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बैंकों की जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करतें हुये मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कहा कि सभी बैंक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात 75 प्रतिशत हो तथा राष्ट्रीय औसत से कम ना हो। बैठक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सराहा गया तथा कम प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सुधार के निर्देश दिए गए।

