जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में सपा नेता व चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार हाजी मोहम्मद फैसल ने दो दिवसीय फाइनल मैच में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए दोनों टीमों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच में शहजाद सुपर क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तनवीर सुपर क्लब को हराया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। इस दौरान विजेता टीम के कप्तान शहजाद अहमद, शानू मास्टर, संजीव गुप्ता, राकिब सलमानी और दूसरे स्थान पर रही टीम के कप्तान तनवीर अहमद, मन्नू शेख, इस्माइल राइन, फिरोज फरीदी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

