Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

कानूनी विवाद में फंस गई समांथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’

CINEWANI


इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तारीफ बटोर रही फिल्म ‘यशोदा’ मुश्किलों में आ गई है। फिल्म पर मानहानि का आरोप लग रहा है। फिल्म ‘यशोदा’ में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसकी दर्शकों सहित फिल्म समीक्षकों ने काफी तारीफ की है, लेकिन फिल्म ‘यशोदा’ के कानूनी संकट में फंस जाने के बाद अब इसकी ओटीटी रिलीज फिलहाल के लिए रोक दी गई है। हैदराबाद में एक डॉक्टर ने समांथा रुथ प्रभु के खिलाफ उनकी फिल्म ‘यशोदा’ में अपने अस्पताल के नाम का इस्तेमाल करने पर एक अदालत में मानहानि केस दर्ज करवाया है।

जिसके चलते फिल्म की ओटीटी रिलीज अब 19 दिसंबर तक के लिए रोक दी गई है। वहीं सिविल कोर्ट मामले की सुनवाई करता है। ईवा आईवीएफ अस्पताल के मालिक डॉ मोहन कुमार ने फिल्म के निर्देशकों और निमार्ताओं पर भी कथित रूप से ‘नाम का दुरुपयोग करने और अस्पताल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने’ का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री सहित फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है। बात करें फिल्म ‘यशोदा’ की तो एक यशोदा नाम की एक महिला पर आधारित है, जिसका किरदार सामंथा प्रभु कर रही हैं।

फिल्म में उन्होंने सरोगेट मां का रोल किया है। सरोगेट मां बनने के लिए फिल्म में यशोदा को एक अस्पताल में ले जाया जाता है जिसका नाम ‘ईवा’ होता है, जहां उसे पता चलता है कि वहां कई अन्य महिलाएं सरोगेट बन रही हैं क्योंकि वे गरीब हैं और उन्हें पैसे की जरूरत है। फिर फिल्म एक रैकेट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अवैध रूप से ‘गर्भ किराए पर देता है’। फिल्म ‘यशोदा’ का निर्देशन हरीश नारायण और के। हरि शंकर ने किया है।


janwani address 9

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img