Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

शर्लिन चोपड़ा ने कैंडल मार्च निकाल श्रद्धा वालकर को दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा बीते बहुत दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है। वह साजिद खान पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं और उन्हें बिग बॉस 16 से बाहर करने की अपील भी की थी। इन सब के बाद वह अब प्रेमी आफ्ताब पूनावाला के हत्थे चढ़ने वाली श्रद्धा के लिए इंसाफ मांगने निकल पड़ी हैं। हाल ही मे उन्होंने श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला, जिस को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

वायरल भयानी पेज से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शर्लिन चोपड़ा कई लोगों के साथ हाथ में बैनर और मोमबत्ती लिए हुए श्रद्धा के लिए इंसाफ मांगती दिखाई दे रही हैं।

इसके बाद वह एक जगह पर रुक जाती हैं, जहां श्रद्धा के फोटो पर हार चढ़ाकर हाथ जोड़ती दिखाई दीं लेकिन इसी दौरान वह एक महिला से बात करती हैं और इस दौरान शर्लिन के चेहरे पर हंसी साफ दिखाई दे रही है। इसी को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

73

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- “श्रद्धांजलि देते वक्त बात करते हुए मुस्कुराता कौन है, सब दिखावा है..शर्लिन चोपड़ा”। दूसरे ने लिखा- ‘नौटंकी*** श्रद्धांजलि दे रही है….दिल में न सही कम से कम चेहरे पर तो थोड़ा सा अफसोस दिखा देती’। इसी तरह एक अन्य ने लिखा- “इतना मुस्कुराके कौन इंसाफ मांगता है”। बाकी भी इसी तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि कम से कम शर्लिन ने हिम्मत तो दिखाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img