जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग मुरादाबाद के आदेश अनुसार व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सहारनपुर के कुशल निर्देशन में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को नजीबाबाद जीआरपी के थानाध्यक्ष सुभाष तोमर व उपनिरीक्षक जगत सिंह ने शातिर चोर एहसान पुत्र जुम्मा निवासी इंचोली थाना हयातनगर जनपद संभल को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के दो लैपटॉप और नगदी बरामद की गई है।

