जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: मंगलवार को दोपहर एक बजे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा व ग्राम प्रधान पति इंतजार अली के नेतृत्व में गांव की महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। वहां पर ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान के समक्ष गांव में निराश्रित गौवंशों की भरमार और गौवंशों द्वारा फसलों के नुकसान से अवगत कराते हुए कहा कि गौवंश खुंखार बन चुके है। एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन लोगों पर हमला बोलकर चोटिल कर चुके है। महिला प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर निराश्रित गौवंशों से निजात दिलाने की मांग की।

