Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

दिसम्बर माह के पहले सप्ताह या दूसरे सप्ताह में कभी भी जारी हो सकती है नगर निकाय आरक्षण की अधिसूचना

  • आरक्षण की तैयारी पूरी, शासन की हरी झंडी का इंतजार
  • नगर विकास विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: जिलों से मिले निकायों के रैपिड सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के साथ ही महापौर व चेयरमैन की सीटों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी।

नगर निकायों में सीटों के आरक्षण का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। नगर विकास विभाग ने आरक्षण सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही आरक्षण की प्रस्तावित सूची मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा। शासन स्तर पर सूची का परीक्षण हो रहा है।

सभी जिलों से मिले निकायों के रैपिड सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के साथ ही महापौर व चेयरमैन की सीटों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर अंत तक नगर निकायों में चुनाव कराने को लेकर नगर विकास विभाग युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सीएम की मुहर लगते ही अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर उस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। सात दिनों की सीमा इस काम के लिए दी जा सकती है। आपत्तियों को दूर करने के साथ ही अंतिम आरक्षण जारी होगा और आयोग को प्रस्ताव सौंप दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img