Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

मंडलायुक्त ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना का निरीक्षण

  • नगर निगम भी बना रहा है सेल्फी प्वाइंट

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मंडलायुक्त ने ताज होटल के सामने स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित फूड कोर्ट का निरीक्षण किया और निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने आज निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम व अवर अभियंताओं को साथ लेकर ताज होटल के सामने कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी के तहत उक्त स्थल पर फूड कोर्ट प्रस्तावित है। उधर नगर निगम शहर के 15 अस्थायी कूड़ाघरों को हटाने के अभियान के तहत उक्त स्थल से कूड़ाघर हटाकर उसका सौंदर्यीकरण करा रहा है। आज उक्त स्थल पर टायल लगाने का कार्य किया गया।

अधिशासी अभियंता अमरेन्द्र गौतम ने बताया कि नगर निगम द्वारा 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के जिन 15 अस्थायी कूड़ाघरों को समाप्त कर उनका सौंदर्यीकरण कर रहा है उनमें ताज होटल के सामने वाला स्थान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर वॉल पेंटिंग आदि करायी जायेगी और सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जायेगा। इसके अतिरिक्त वहां स्मार्ट सिटी के तहत फूड कोर्ट भी बनाने का प्रस्ताव है। मंडलायुक्त ने आज उक्त स्थल का निरीक्षण करते हुए पुल के साइड में पत्थरों की पेचिंग तथा कुछ अन्य कार्याे के सम्बंध में दिशा निर्देश दिए है।

नुक्कड़ नाटक से किया स्वच्छता के लिए प्रेरित

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आज बूढ़ी माई चौक सहित शहर के अनेक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कराए गए।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा 75 घंटे के विशेष सफाई अभियान के तहत शहर के 15 अस्थायी कूड़ाघरों को समाप्त कर जहां उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है वहीं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज कचहरी पुल ताज होटल के सामने, राना पैलेस तथा बूढ़ी माई चौक पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल फोर्स के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरुक किया।

कलाकार शुभम, शाहबाज, अमन, राधिका, प्रियंका, गंगा, ज्योति, आरती व आशा ने अपने सशक्त अभिनय से लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के दौरान गीला-सूखा अलग-अलग कर निगम कर्मचारियों को देने, नाले-नालियों व सड़कों पर कूड़ा न फेंकने आदि के लिए प्रेरित किया और स्वच्छता में सहारनपुर को नंबर वन लाने में सहयोग देने की अपील की।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img