Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

हाईटेक बनाये जायेंगे सहारनपुर के सार्वजनिक शौचालय

  • स्मार्ट सिटी सीईओ ग़ज़ल भारद्वाज ने किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: स्मार्ट सिटी के तहत सहारनपुर के अनेक शौचालयों को हाईटेक बनाया जायेगा और उनमें विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। स्मार्ट सिटी की सीईओ व नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज अधिकारियों के साथ शहर के कुछ शौचालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।

69

सहारनपुर को स्मार्ट बनाने के लिए जहां पार्को, सड़कों और चौराहों आदि का नये सिरे से जीर्णोद्धार कर उनका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है वहीं शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में स्थित शौचालयों तथा कम्युनिटी शौचालयों को भी हाईटेक बनाया जायेगा। इसके लिए शहर में शौचालयों का चयन शुरु कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज ने आज जुबली पार्क के दोनों शौचालयों के अलावा अमन पैलेस व मातागढ़ के शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अन्य शौचालयों के चयन के भी निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेन्द्र गौतम ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर के मार्किट एरिया स्थित कुछ शौचालयों और कम्युनिटी टॉयलेट को हाईटेक बनाने के लिए चयन किया गया है। इन शौचालयों में विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। ऊर्जा उपयोग के लिए सोलर सिस्टम तथा ऊपर एलईडी स्क्रीन भी लगायी जायेगी। उन्होंने बताया कि आज सीईओ ग़ज़ल भारद्वाज ने ऐसे कई शौचालयों का निरीक्षण किया है और कुछ जरुरी निर्देश दिए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img