Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए आमिर खान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता रहे हैं और फिलहाल उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। जो कि, बायकॉट ट्रेंड की वजह से बुरी तरह पिटी। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा है कि वो खुद को परफेक्शनिस्ट नहीं मानते हैं। वहीं इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा भी होता है कि आमिर खान रो पड़ते हैं और इंटरव्यू से उठ जाते है, लेकिन फिर थोड़ी देर बाद वापसी करते हैं।

आमिर खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि किस तरह उन्होंने भी जिंदगी में संघर्ष देखा है। एक इंटरव्यू में अपने परिवार के मुश्किल दिनों को याद किया। आमिर खान ने बताया कि जब वह दस साल के थे तो उनका परिवार बहुत ही मुश्किलों के दौर से गुजरा था। आमिर खान ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि, ‘हमें अब्बाजान को देखकर काफी तकलीफ होती थी क्योंकि वह बहुत ही साधारण इंसान थे। शायद वह इस बात को नहीं समझ सके थे कि उन्हें इतना कर्ज नहीं लेना चाहिए था। कई बार फिल्म की टिकटें ब्लैक में बिका करती थीं इसलिए प्रोड्यूसर्स को उनका पूरा पैसा नहीं मिल पाता था’।

38 1

आमिर खान ने बताया कि ‘उनके पिता की कुछ फिल्में सफल रही थीं लेकिन उनके पास कभी भी पैसा नहीं रहता था। उनको प्रॉब्लम में देख के तकलीफ होती थी क्योंकि उन लोगों के फोन आते थे जिनसे पैसे लिए हैं। उनका झगड़ा शुरू हो जाता था फोन पे की मैं क्या करूं, मेरे पास पैसे नहीं हैं। मेरी फिल्म अटकी है, मेरे एक्टर्स को बोलिये डेट्स दें मुझे, मैं क्या करूं।’

वहीं आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म के बाद एक्टर जल्द ही काजोल की अगली फिल्म सलाम वेंकी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कैमियो करेंगे। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को थिएटर में रिलीज होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img