Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

माधुरी दीक्षित ‘दिल ये पुकारे’ पर डांस कर हुईं ट्रोल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से पाकिस्तानी लड़की आयशा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आयशा ने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया था, जिसका वीडियो अब हर जगह छाया हुआ है और गाना ट्रेंड में आ गया है। इस गाने पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से लेकर मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी डांस कर रहे हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेत्री ने अपना डांस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इसकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं।

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वायरल गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक ओर फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उन्हें ये ट्रेंड फॉलो करने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर अपनी नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके डांस के सब दीवाने हैं और ऐसे में उन्हें इस तरह के सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए।

39 1

माधुरी दीक्षित की वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी’, तो दूसरे ने लिखा, ‘अब ये ट्रेंड इरिटेटिंग बन गया है।’ वहीं, एक अन्य ने कहा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कि इतनी अच्छी और पहुंची हुई डांसर होने के बाद भी बकवास स्टेप्स को कॉपी कर रही हैं। आपसे ये उम्मीद नहीं थी माधुरी जी।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये देखकर बहुत दुख हो रहा है माधुरी दीक्षित को ये ट्रेंड फॉलो करना पड़ रहा है।’ इसी तरह के कई कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर किए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img