Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

डीएम ने दिखाई सख्ती तो सुधरे बीआरसी परिसर के दिन

  • बीआरसी परिसर में नाला निर्माण कार्य हुआ शुरू
  • विद्यालय भवन का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: डीएम दीपक मीणा ने सख्ती दिखाई तो बीआरसी परिसर में बने कंपोजिट विद्यालय के दिन सुधरने शुरू हो गए हैं। परिसर के बीच से निकल रहे नाले को पक्का बनाने के साथ ही कवर्ड करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त हो गई है।

38

साथ ही विद्यालय बिल्डिंग की रंगाई-पुताई के अलावा सौंदर्यीकरण का कार्य भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। कुल मिलाकर डीएम के आदेश के बाद परिसर का पूरी तरह से कायाकल्प किया जा रहा है। ताकि शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चों को एक अच्छा माहौल मिल सके।

दरअसल, सरधना के बीआरसी परिसर में बने कंपोजिटव विद्यालय में तीन स्कूल शामिल हैं। जिन्हें डीएम दीपक मीणा ने गोद ले रखा है। लंबे समय से इस परिसर की हालत बेहद खराब पड़ी थी। परिसर में चारों ओर गंदगी रहती थी। चार दीवारी व गेट पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। परिसर के बीच से निकल रहा खुला नाला हादसों को न्योता है।

39

विद्यालय भवन के साथ ही शौचालयों की हालत भी बेहद खराब थी। कुछ समय पहले डीएम दीपक मीणा ने परिसर का भ्रमण किया था। जिसके बाद डीएम ने अधिकारियों को सख्ती के साथ परिसर की हालत सुधारने को कहा था। डीएम की सख्ती के बाद बीआरसी परिसर के दिन सुधरने शुरू हो गए हैं।

परिसर में कवर्ड नाले का निर्माण शुरू हो गया है। शौचालयों को दुरुस्त कर दिया गया है। बिल्डिंग की रंगाई-पुताई के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य युध्द स्तर पर किया जा रहा है। ताकि विद्यालय आने वाले नौनिहालों को एक अच्छा माहौल मिल सके। रविवार को भी परिसर में नाला निर्माण से लेकर पुताई, पेंटिंग आदि का कार्य बड़े स्तर पर जारी रहा।

40

यानी परिसर का पूरी तरह से काया कल्प किया जा रहा है। उम्मीद है कि बहुत जल्द परिसर में एक अलग की माहौल देखने को मिलेगा। इस संबंध में एबीएसए प्रदीप कौशिक का कहना है कि परिसर में सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। बहुत जल्द सभी व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img