Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

उर्फी जावेद ने पहनी चाबी वाली ड्रेस, फैंस बोले ‘ ये नहीं सुधरेगी’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला 14’ में नजर आ रही हैं। शो के दौरान वह जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उर्फी जावेद चर्चा में ना रहें ऐसा हो ही नहीं सकता है। वहां जहां भी रहें उन्हें पैपराजी के कैमरे खोज ही लेते हैं। उर्फी जावेद एक बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुई हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद एक लिफ्ट के अंदर नजर आ रही हैं और इस दौरान वह लोगों से बात करते हुए नजर आती हैं।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद लोगों के बीच लिफ्ट में नजर आ रही हैं। उर्फी जावेद की ड्रेस ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, उनकी ब्लैक ड्रेस में कई चाबियां लटकती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान लिफ्ट का गेट बंद करने को लेकर वह लोगों से बात करती हैं। वहीं, लोग उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए बेताब दिखते हैं।

उर्फी जावेद के वीडियो पर लोग उन्हें ट्रोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘कशिश ठाकुर कहां हो देख लो।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘यार इसे ये सब करके क्या मिलता है।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ड्रेस कहा है, ये नहीं सुधरेगी।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अपनी भारतीय संस्कृति को क्यों खराब कर रही हो।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img