Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अपनी गिरफ्तारी से किया इनकार, विपक्ष ने भगवंत मान पर खड़े किए सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने संबंधी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2 दिसंबर को पुष्टि की थी। इस मामले में तीन दिन बाद नया मोड़ आ गया है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित इंटरव्यू सामने आया है। इसमें उसने अमेरिका में अपनी गिरफ्तारी होने से इनकार किया है। इसके बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को काफ शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

इसमें इंटरव्यू में खुद को गोल्डी बराड़ बता रहे व्यक्ति ने अमेरिका में उसे हिरासत में लिए जाने की बात को गलत बताया है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री मान झूठ बोल रहे हैं। इसी इंटरव्यू को आधार बनाकर विपक्षी दल सरकार पर जुबानी हमला कर रहे हैं। साथ ही सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार व पुलिस अपनी स्थिति साफ करे, जबकि इसकी पुष्टि कोई भी नहीं कर रहा है कि इंटरव्यू में शामिल व्यक्ति गोल्डी बराड़ ही है।

पंजाब के सीएम भगवंत पर निशाना साधते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि यह मामला आप की राजनीति का सटीक वर्णन करता है। ये लोगों को धोखा देने के लिए झूठ और छल का सहारा लेते है। भगवंत मान ने इसका पालन किया और गुजरात चुनाव की पूर्व संध्या पर अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का दावा किया। अब उन्हें गोल्डी को पकड़ने के लिए कदम उठाने चाहिए और पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गोल्डी बराड़ अभी पकड़ा नहीं गया है। उसे पकड़ने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ने ऐसा गुमराह करने वाला बयान क्यों दिया? क्या वह अपनी साख बचा रहे हैं। क्या कानून-व्यवस्था को बहुत अच्छा दिखाने के लिए यह बयान दिया गया? भगवंत मान की किसी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img