Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

पंजाब में फिर रॉकेट लॉन्चर से हमला, पूरा इलाका सील

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तरनतारन के थाना सरहाली में शुक्रवार रात एक बजे के करीब रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ। हालांकि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लेकिन थाना सरहाली की बिल्डिंग को क्षति पहुंची है। माना जा रहा है कि पहले यह कहीं और गिरा और बाद में डायवर्ट होकर पुलिस स्टेशन में आया। मसलन पहले गेट या पिलर को टारगेट किया और उसके बाद यह बिल्डिंग की तरफ आया।

इस अटैक के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। गौरतलब है कि यह वही जगह है जहां कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर है।

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी इस मामले को कंफर्म किया है। आशंका जताई जा रही है कि डायरेक्ट हिट न होने की वजह से इसका असर कम हुआ है। बताया यह भी जा रहा है कि मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के कार्यालय में जिस तरह से हमला हुआ था यह वैसा ही हमला है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले में थाने के एक हिस्से में बने सांझ केंद्र के शीशे टूट गए। जहां से शीशा टूटा है, उस जगह को फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा भिजवाया, विधानसभा में नहीं पहुँचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज...
spot_imgspot_img