Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय भावना और एकता को करें मजबूत: लोकेंद्र

  • आरके इंटर कॉलेज में स्काउट प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कहा कि आप ने इन तीन दिनो के दौरान जो भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसका निरन्तर अभ्यास करें। जातपात, ऊंच-नीच की भावना को त्यागकर अनुशासित रहते हुए एक दूसरे का सहयोग करें। राष्ट्रीय भावना और एकता को मजबूत करें।

स्काउट प्रभारी दिनेश कुमार ने छात्रों को सरकार द्वारा जनहित में जारी सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम और शिवम शर्मा ने किया। प्रशिक्षक सुरेश कुमार के निर्देशन छात्रों ने टैंट लगायें और उसमें प्रतीकात्मक पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और एक साथ मिलकर रहने और भाईचारे का संदेश दिया। प्रथम और द्वितीय टोली को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में सुशील तोमर, रितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, नबाब सिंह, पुष्पेन्द्र हुड्डा, श्रवण तोमर, नीरज बेनीवाल, पंकज कुमार, गोपाल, अनिल कुमार, संजीव कुमार, पारुल रानी, ऋचा, रविंद्र कुमार, सुधीर निर्वाल, लोकेश शर्मा, मनीष आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img