Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

पुलिस-राजस्व टीम मिलकर करे अवैध कब्जों पर त्वरित कार्रवाई

  • डीएम-एसपी ने सदर कोतवाली में सुनी समस्याएं

जनवाणी संवाददाता |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तहत माह के द्वितीय शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। शनिवार को सदर कोतवाली में डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक ने जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान शहर के कृष्णनगर निवासी सुदेश, सीमा व रश्मि ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भूमि पर वतर्मान में आलू की फसल बोई हुई है। कुछ दिन पूर्व भूमाफियाओं ने भूमि पर कब्जा करते हुए रास्ता निकालकर उस पर मिट्टी डलवाकर तथा पानी की टंकी के पाइप बिछवाकर खडंजा लगवा दिया। साथ ही वहां प्लाटिंग शुरू कर दी गर्ठ।

विरोध करने पर उक्त भूमाफिया धमकी देते हैं। वहीं कांधला कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी भव्य जैन पुत्र पंकज जैन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह शहर के सिल्वर बैल्स कॉलेज में बीकॉम प्रथम का छात्र है। नौ दिसंबर को कक्षा के ही एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और धमकी दी है जिससे वह कॉलेज में जाने से भी डर रहे हैं। पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। जनशिकायतों को सुनते हुए दोनों अधिकारियों ने आज ही पुलिस व राजस्व की टीम शिकायत पर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण संबंधी मामलों की जानकारी राजस्व लेखपाल से ली गई। राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को ऐसी अवैध कब्जे की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए गए। डीएम-एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि समाधान दिवस में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या का यथासंभव उसी दिन समाधान कर दिया जाए अथवा प्रत्येक दशा में अगले दिन समाधान हो जाए । इसके पश्चात फरियादी उसी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास न पहुंचे। इस मौके पर एसडीएम विशु राजा, सीओ बिजेंद्र सिंह भडाना, कोतवाली प्रभारी नेमचंद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img